अंबिकापुर। प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला के कार्यक्रम प्रभारी सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में 6 सूत्रीय मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अल्प वर्षा वाले विकास खंडों को सूखाग्रस्त घोषित करने, घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने, प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद किए जाने तथा बिजली के बढ़े दामों को वापस लेने, स्थाई पंप कनेक्शन कि किसानों को तत्काल अनुमति देने, सोसायटीओं में खाद की नियमित आवक हो तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त वॉरदाने की उपलब्धता, एवं 1 नवंबर से धान खरीदी अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने की मांग, को लेकर मूसलाधार बारिश में किसान मोर्चा के द्वारा तहसील लुण्ड्रा, मैनपाट, बतौली, सीतापुर ,दरिमा, उदयपुर मैं भी राज्यपाल के नाम किसान हित को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया जिसमें किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष जिला मंत्री राधे श्याम ठाकुर जिला मंत्री रोशन गुप्ता आकाश गुप्ता अनिल सिंह श्रवण दास अनिल जयसवाल राजेश अग्रवाल दिनेश गुप्ता सतनारायण साहू महेंद्र सिंह अनिल प्रताप सिंह राजू पांडे काशी केसरी मनोज कंसारी हरी गुप्ता आशीष गुप्ता निशांत गुप्ता अखंड विधायक त्रिलोचन सिंह सुनील बघेल धर्मेंद्र जायसवाल दिवस दुबे रामप्रवेश राजवाड़े छोटे लाल माथुर विनोद अग्रवाल रामदयाल चौहान जमुना प्रसाद रघुरेश्वर गुप्ता त्रिवेणी यादव गोपाल यादव मोहपाल राजवाड़े कुंज बिहारी अनुज एक्का देवनाथ अंजान राजू मानिकपुरी सतीश जयसवाल धन राम नागेश गिरिधर कुमार जितेंद्र यादव मनीष सिंह रामकिशन यादव रहमत अंसारी अशोक यादव वाली यादव चेतराम आशीष सोनी श्रवण सिंह अजय सिंह जीवन नरेंद्र सिंह महेश जयसवाल प्रमोद सिंह लोकेश राजवाड़े दीनानाथ यादव देवनारायण प्रदुमन पैकरा चेतराम बड़ा भोलाराम सुनील गुप्ता संजय गुप्ता आसुमल गर्ग अभी सोनी राजेंद्र के साथ साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सामील रहे।
