samvaad
छत्तीसगढ़

कलम रख मशाल उठा आंदोलन के तहत अवकाश पर रहे कर्मचारी


0 कर्मचारी नेता बोले-मंहगाई भत्ता आदेश के आभाव में सरकार से करेंगे दो-दो हाथ
0 बना रहे मंशा

सूरजपुर। कलम रख मशाल उठा आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिले के अधिकारी, कर्मचारियो ने एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर कलम बंद रखा।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर जिले में कर्मचारियों की कलमें बैंड रही। संघ के संयोजक डॉ नृपेंद्  सिंह एवं सहसंयोजक नजीर अहमद खान ने संयुक्त बयान में बताया कि फेडरेशन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करते हुए पूर्व में मशाल रैली, आम सभा, मोटरसाइकिल रैली , प्रांत में रैली,तथा समय-समय पर प्रांत के निर्देश पर आयोजित आंदोलन कर 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।

बताया कि छत्तीसगढ़ शासन कर्मचारी विरोधी कार्य के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लंबित 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता 2 वर्षों से लंबित है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी वर्तमान में 12% महंगाई भत्ता पा रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के ही केंद्रीय अधिकारी 28% महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं।  छत्तीसगढ़ में महंगाई केंद्रीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए जितनी है उतनी ही महंगाई छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी अधिकारियों के लिए भी है फिर भी शासन छत्तीसगढ़ के कर्मचारी को कम मंहगाई भत्ता दे रही है।  छत्तीसगढ़ के ही खजाने से केंद्रीय अधिकारियों को अत्यधिक महंगाई भत्ते की भुगतान हो रहा है। इस प्रकार दोनों के महंगाई भत्ते में असमानता है जिससे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारियों में रोष व्याप्त हो रहा है ।                                               संघ ने आगे बताया कि यदि अब भी शासन कर्मचारियों के 14 सूत्रीय मांग को पूरा नहीं करती है तो छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी उग्र आंदोलन की रणनीति प्रांत स्तर पर तैयार कर रहे हैं उसका भी शंखानंद जल्द से जल्द किया जाएगा और आंदोलन को तेज कर छत्तीसगढ़ के शासकीय कार्य को ठप कर दिया जायेगा । मंहगाई भत्ता के आदेश ना होने के कारण अधिकारी कर्मचारी सरकार से रणनीतिक रूप से दो-दो हाथ करने की मंशा बना रहे है ।   इस आंदोलन में सूरजपुर जिले के समस्त कार्यालय ,विद्यालय एवं अन्य शासकीय संस्थान पूर्ण रुप से बंद रहे तथा फेडरेशन में छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ राज्य पत्र अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजिनियर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ, पंचायत सचिव संघ, डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ इत्यादि कई  कर्मचारी संघ इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया। इस आंदोलन को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सहसंयोजक नजीर अहमद खान ने सभी कर्मचारी अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में प्रांत के निर्देश पर आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Leave a Reply