अम्बिकापुर /सरगुजा संभाग की संभागायुक्त सुश्री जी. किण्डो ने बताया है कि सरगुजा संभाग के अन्तर्गत राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 की पदक्रम सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस पदक्रम सूची के वरिष्ठता के संबंध में यदि कोई आक्षेप हो तो वे अभ्यावेदन प्रकाशन तिथि के 15 दिवस के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ज्ञातव्य है कि पदक्रम सूची संभागायुक्त कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।
Leave a reply