samvaad
छत्तीसगढ़

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के निर्देश


अम्बिकापुर 11 अगस्त 2021/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा के निर्देशानुसार 11 सितम्बर 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा इसके लिए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । कलेक्टर को कलेक्टर, अपर कलेक्टर को अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष़्ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, सीतापुर व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर को उनके न्यायालय कक्ष के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नजूल अधिकारी को नजूल अधिकारी न्यायालय कक्ष के लिए नियुक्ति प्रदान की गयी है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, लुण्ड्रा, बतौली, सीतापुर , मैनपाट व दरिमा न्यायालय कक्ष के लिए पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। नायब तहसीलदार अम्बिकापुर को अम्बिकापुर-02 न्यायालय क़क्ष के लिए जिम्मेदारी सैंपी गयी है। संबंधित राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में राजस्व के दाण्डिक , भू-अर्जन, आर0बी0सी0 6-4 व अन्य विविध प्रकरणो का निराकरण करेगें। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने न्यायालय अवधि समाप्त होते ही निराकृत प्रकरणे की जानकारी ई-मेल, वॉटसअप, फैक्स या विशेष वाहक के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय मे भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply