samvaad
छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री आज आएंगे सीतापुर

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

अम्बिकापुर 8 अगस्त 2021/छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 9 अगस्त 2021 को सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री भगत 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हैलीकॉपटर द्वारा प्रस्थान कर सीतापुर हाईस्कूल ग्राउण्ड पहुंचेंगे एवं विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3ः05 बजे सीतापुर हाईस्कूल ग्राउण्ड से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर पहुंचेंगे। पीजी कॉलेज ग्राउण्ड से अपरान्ह 3ः25 बजे कार द्वारा अम्बिकापुर के घड़ी चौक के पास राजीव भवन का निरीक्षण करेंगे। श्री भगत अपरान्ह 4ः35 बजे हैलीकॉपटर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply