samvaad
छत्तीसगढ़

जिले के गौठानों में हुआ 41 हजार 743 क्विंटल खाद का निर्माण अब तक दो़ करोड़ से अधिक के खाद का विक्रय


अम्बिकापुर 5 अगस्त 2021/छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के तहत जिले के गौठानों में समूह की महिलाओं के द्वारा वर्मीकम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। जिले में अब तक 22 हजार 988 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट एवं 18 हजार 755 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया गया है जिसमें से 1 करोड़ 79 लाख 85 हजार रूपए का वर्मी कम्पोस्ट तथा 50 लाख 33 हजार 400 रूपए का सुपर कम्पोस्ट खाद बेचा गया है। गोबर बनेगा अब गोधन के तर्ज पर गोठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट को 10 रुपये तथा सुपर वर्मी कम्पोस्ट को 6 रुपये प्रति किलो के दर से किसानों तथा शासकीय विभागों को बेचा जा रहा है। सहकारी समितियो में वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट का भंडारण किया गया है । किसान समितियो से आसानी से कम्पोस्ट खाद प्राप्त कर रहे है।

गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी श्री यशपाल प्रेक्षा ने बताया है नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 5 हजार 151 क्विंटल, नगर पंचायत लखनपुर में 94 क्विंटल तथा नगर पंचायत सीतापुर में 64 क्विंटल वर्मी कम्पोस्अ खाद का निर्माण किया गया हैं। जिसके तहत अम्बिकापुर नगर निगम के गौठानों से 5 हजार 108 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत लखनपुर के गौठानों से 82 क्विंटल एवं नगर पंचायत सीतापुर से 63 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के उदयपुर विकासखण्ड में 1 हजार 975 क्विंटल, बतौली में 1 हजार 152 क्विंटल, मैनपाट में 2 हजार 61 क्विंटल, लखनपुर में 1 हजार 327 क्विंटल, लुण्ड्रा में 2 हजार 956 क्विंटल, अम्बिकापुर में 2 हजार 600 कि्ंवटल तथा सीतापुर में 1 हजार 671 क्विंटल खाद का निर्माण हुआ है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए गोदाम के माध्यम से उदयपुर में 1 हजार 850 क्विंटल, बतौली में 1 हजार 8 क्विंटल, मैनपाट में 1 हजार 158 क्विंटल, लखनपुर में 1 हजार 305 क्विंटल, लुण्ड्रा में 2 हजार 789 क्विंटल, अम्बिकापुर में 2 हजार 277 क्विंटल तथा सीतापुर में 1 हजार 546 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है।
इसी प्रकार जिले के शहरी एवं ग्रामीण गौठानों में सुपरकम्पोस्ट का भी निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। जिसके तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 15 हजार 505,एवं नगर पंचायत सीतापुर में 133 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण हुआ हैं। जिसमें से अम्बिकापुर नगर निगम के गौठानों से 2 हजार 263 क्विंटल व नगर पंचायत सीतापुर से 34 क्विंटल सुपरकम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत उदयपुर में 1 हजार 691 क्विंटल खाद का निर्माण कर 1 हजार 455 क्विंटल विक्रय किया गया है। विकासखण्ड बतौली के गौठानों में 496 क्विंटल खाद का निर्माण कर विक्रय भी कर दिया गया है। विकासखण्ड मैनपाट में 596 क्विंटल खाद का निर्माण करें 539 कि्ंवटल का विक्रय किया गया है। विकासखण्ड लखनपुर में 988 कि्ंवटल खाद का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है। विकासखण्ड लुण्ड्रा में 596 क्विंटल खाद का निर्माण कर 538 क्विंटल का विक्रय कर दिया गया है। विकासखण्ड अम्बिकापुर में 1 हजार 580 कि्ंवटल खाद का निर्माण 912 कि्ंवटल विक्रय किया जा चुका है इसी प्रकार सीतापुर विकासखण्ड में 1 हजार 404 क्विंटल खाद का निर्माण 1 हजार 154 कि्ंवटल सुपर कम्पोस्ट खाद का विक्रय किया जा चुका है।

Leave a Reply