अम्बिकापुर 5 अगस्त 2021/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 के नियम 2007 के संशोधित नियम के अंतर्गत जिला वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इस समिति की बैठक 6 अगस्त 2021 को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा करेंगे। इस बैठक में जिले में वन संसाधन का अधिकार अंतर्गत प्राप्त दावों की समीक्षा कर उसका अनुमोदन किया जाएगा। साथ ही जिले में निरस्त व्यक्तिगत दावों का पुनरीक्षण कर पात्र पाये गये दावों की समीक्षा कर अनुमोदन होगा।
Leave a reply