अम्बिकपुर 27 जुलाई 2021/वन अधिकार मान्यता पत्र से जहां वनवासियों को काबिज वन भूमि का मालिकाना हक मिलने से बेदखली की चिंता दूर हुई है वही अब शासन की योजनाओ का लाभ लेकर जीवन स्तर में सुधार ला रहे है। वन अधिकार अधिनियम के तहत अब तक जिले के 25 हजार 102 वन वासियों को काबिज वन भूमि का वान अधिकार मान्यता पत्र वितरित किया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार अपात्र प्रकरणो का पुनः परीक्षण की कार्यवाही जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई जिसमें 40 प्रकरण पात्र पाए गए। जिले में करीब 40 हजार प्रकरणो का पुनः परीक्षण किया गया ।
वनवासियों को भू अधिकार पत्र मिलने से खेती की जमीन का पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य में उपज बेचकर लाभदायक राशि प्रप्त कर रहे है। इसी प्रकार कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ लेकर जीवन मे सकारात्मक बदलाव ला रहे है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेने के लिये पंजीयन करा रहे है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में किसानों को अपनी भूमि में ईमारती लकड़ी लगाने से शासन द्वारा प्रति एकड़ 10 हजार रुपये अनुदान दी जाएगी। इसके साथ ही पेड़ काटने और परिवहन में भी सुविधा दी जाएगी।
भू अधिकार मिलने से अब वनवासी योजनाओं का ले रहे लाभ जिले के 25 हजार वनवासियों को मिला वन अधिकार पत्र
Leave a reply