samvaad
छत्तीसगढ़

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन 18 अगस्त तक आमंत्रित

अम्बिकापुर 16 जुलाई, 2021/पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार 2022 के लिए 18 अगस्त 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला खेल अधिकारी श्री देवेंद्र सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग और सार्वजनिक मामलों जैसे क्षेत्र में विशिष्ट अथवा असाधारण उपलब्धियों ,सेवा के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी ीजजचेरूध्ध्चंकउूंंतकेण्हवअण्पदपद पर उपलब्ध कराई गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2021 तक अपना आवेदन दो प्रतियों में कार्यालय संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण कलेक्टोरेट परिसर, अम्बिकापुर में प्रस्तुत कर सकते है।

Leave a Reply