samvaad
छत्तीसगढ़

मोहल्ला साक्षरता कक्षा संचालित करने के निर्देश

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2021/जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में ’पढना-लिखना अभियान’ के तहत शिक्षार्थियों की प्रवेशिका तथा स्वंयसेवी शिक्षकों की मार्गदर्शिका के साथ फोटो अपलोड कराने के साथ ही मोहल्ला साक्षरता कक्षा कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए संचालित करने के निर्देश सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा विकासखण्ड परियोजना अधिकारियों को दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पढ़ना लिखना अभियान के तहत जिले में 15 से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग के 10 हजार 126 असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य है। प्रत्येक असाक्षरों पर एक अर्थात् 1 हजार 16 स्वंयसेवी शिक्षकों द्वारा उन्हें मोहल्ला क्लास में अध्यापन कराया जाना है। कलेक्टर ने शिक्षार्थियों की प्रवेशिका तथा स्वयंसेवी शिक्षकों की मार्गदर्शिका के साथ शत प्रतिशत फोटो बहेबीववसण्पद चवतजंस व च्स्। ।चच में अनिवार्य रूप से 7 दिवस के भीतर अपलोड कराना सुनिश्चित करनें के साथ ही मोहल्ला साक्षरता कक्षा कोविड गाईडलाइन का पालन करते हुये संचालित कराने कहा है।

Leave a Reply