samvaad
छत्तीसगढ़

अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण बताकर फर्जी तरिके से राशि गबन

बिहारपुर:-सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लाक के ग्राम खर्रा के रोजगार सहायक सचिव व सरपंच के मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों का फर्जी तरिके टैगिंग कराकर सम्पूर्ण राशि का गबन कर लिया गया है जबकि प्रधानमंत्री आवास का निमार्ण अभी तक आधा अधूरा ही है जानकारी के अनुसार ग्राम खर्रा निवासी लीलावती/बजरंगी CH–1812999,कृष्ण कुमार/बजरंगी CH –1812967 धर्मसाय/कुल्लू, CH–2372489 सरस्वती/तिलकधारी CH–2374021 इन सभी हितग्राहियों का आवास वर्ष क्रमश 2017-18 2018-19 में आया हुआ है इन सभी हितग्राहियों का आवास अभी तक अपूर्ण है और जर्जर स्थिति में है जबकि संपूर्ण राशि का आहरण कर आवास पोर्टल पर टैगिंग कर आवास को पूर्ण बता कर सम्पूर्ण राशि का गबन कर लिया गया है उक्त बिषय में जिला पंचायत सीईओ को लिखित में जानकारी दी गई थी कि जांच कर कार्यवाही की जाए लेकिन जांच के अभाव में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है उक्त विषय मे तत्काल में जांच कर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है

Leave a Reply