samvaad
छत्तीसगढ़

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु अंतिम अवसर के आवेदन 17 जून तक

अम्बिकापुर 5 जून 2021/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया है कि जिले में संचालित समस्त महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो शिक्षा सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति हेतु वंचित विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर प्रदान करने हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 10 जून से 17 जून तक आमंत्रित किया गया है। भुगतान हेतु संस्थओं को अनुमोदन 24 जून तक करना होगा।
पात्र लंबित विद्यार्थी एमपीएससी.एमपी.एनआईसी.् इन वेब साइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में आवेदन किया है उन्हें दुबारा आवेदन करने की आवश्यकता नही है। निर्धारित तिथि के पश्चात कार्यवाही करने वाले संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply