अम्बिकापुर 3 जून 2021/ खरीफ खेती की तैयारी के क्रम में सरगुजा के किसान सहकारी समितियों से खाद बीज का अग्रिम उठाव करने में जुट गए है। किसान खाद और बीज का पहले से ही भंडारण कर लेना चाह रहे है ताकि बाद में खेती में कोई दिक्कत न हो। यही कारण है इन दिनों सहकारी समितियों में किसानो की अधिक चहल पहल है। किसान क्रेडिट कार्ड लेकर सहकारी समिति में खाद बीज का उठाव करने पहुंच रहे है। शून्य प्रतिशत ब्याज पर क्रेडिट कार्ड से खाद बीज मिलने से किसानों को काफी राहत मिल रही है।
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमेरा में गुरुवार को खाद-बीज उठाव के लिए आये पतराटोली के किसान श्री इंद्रमोहन ने बताया कि उनके पास करीब 8 एकड़ कृषि भूमि है। पिछले खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य में करीब 110 क्विंटल धान बेचा था। उन्होंने बताया कि राजीब गांधी किसान न्याय योजना के तहत 12 हजार रुपये पहली किश्त में मिला है जिसका उपयोग खेती की तैयारी में करेंगे। किसान इंद्रमोहन ने बताया कि समिति से 10 बोरी डीएपी और 10 बोरी यूरिया खाद का आज उठाव करेंगे। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड को किसानों के लिए वरदान बताया। इसी प्रकार लहपटरा के किसान श्री जयनाथ राम ने 5 बोरी यूरिया खाद का उठाव किया। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 5 एकड़ खेत है जिसमे धान की खेती करते है। समर्थन मूल्य में इसी समिति में धान बेचते है। मेण्ड्राकला समिति अंतर्गत ग्राम परसोड़ी खुर्द के किसान श्री पतरु ने 18 बोरीए लखन राम ने 7 बोरी तथा हीराचन्द ने 20 बोरी खाद का उठाव किया।
समिति प्रबंधकों ने बताया कि कोविड 19 के बचाव हेतु किसानों को मास्क लगाने एवं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खाद बीज का वितरण किया जा रहा है। अभी खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। अमेरा समिति में यूरिया, इफकोए डीएपी, पोटाश, सूपर फास्फेट, एवं सागरिका खाद के कुल भंडारण 4 हजार 54 बोरी है जिसमे से 971 बोरी खाद के वितरण कर लिया गया है। जबकि मेड्रा कला समिति में 2 हजार 116 बोरी खाद का भंडारण कर आज से उठाव शुरू किया गया है।
समितियो से खाद-बीज के अग्रिम उठाव के लिए जुटे किसान केसीसी के द्वारा खाद बीज मिलने से किसानों को राहत
Leave a reply