samvaad
छत्तीसगढ़

अंत्योदय परिवार के युवा वेक्सीन की अहमियत समझ लगवा रहे टीका

अम्बिकापुर 04 मई 2021/ कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में कारगर कोविड वैक्सीनेशन की अहमियत को अंत्योदय परिवार के युवा समझने लगे है जिससे टीकाकरण कराने आगे आ रहे है। युवा अपने गांव के पात्र हितग्रहियों को टीकाकारण के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे है।
बतौली जनपद के ग्राम कुनकुरी निवासी 31 वर्षीया श्रीमती ममता पैकरा ने कहा कि गांव के कई लोग पहले भी टीका लगवाया है उन्हें कोई परेशानी नही हुई और वे अभी स्वस्थ है। जब इतने सारे लोग लगा रहे है तो फायदा जरूर होगा। इसी प्रकार सिलमा निवासी 19 वर्षीय सुदर्शन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए ही टीका बनाया गया है। इसको लगवाने में कोई झिझक नही है। गांव में टीकाकरण के संबंध में कई तरह के अफवाह फैलाए जा रहे है जो कि गलत है। यही के 25 वर्षीय शैलेन्द्र ने कहा कि जैसे अन्य बीमारी से बचने के लिए अस्पताल में डॉक्टर जो भी दवाई या इंजेक्शन देते है लगवा लेते है क्योंकि मरीज को विश्वास है कि इससे वह ठीक हो जाता है। इसीप्रकार कोरोना टीकाकरण पर भी विश्वास करनी होगी । अंत्योदय परिवार के ग्रामीण युवाओ ने कोरोना टीकाकरण के लिए बेझिझक आगे आने की बात कही।
उल्लेखनीय है राज्य शासन के मंशानुसार जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के अंत्योदय परिवार के लोगों का टीकाकरण विगत 2 मई से शुरू किया गया गया है। टीकाकरण के लिए अंत्योदय राशनकार्डधारी पात्र हितग्रहियों की संख्या करीब 63 हजार है।

Leave a Reply