samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना को शिकस्त देकर 8 व्यक्ति लौटे घर कोविड अस्पताल में 150 कोरोना मरीजों का इलाज जारी

अम्बिकापुर 02 मई 2021/ मेडिकल काॅलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि 5 दिन की हाॅस्पिटालाईजेशन तथा लक्षण रहित पाए जाने पर 8 मरीजों को 2 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 2 मई की स्थिति में 150 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है।
कोविड-19 अस्पताल में 25 मरीज आइसीयू में 15 एचडीयू में ऑक्सीजन के साथ 86 तथा बिना ऑक्सीजन के साथ 24 मरीज भर्ती है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी, पल्स, ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Leave a Reply