अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2021/कोरोना मरीजो को मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा सुरजपुर जिले के नयनपुर में स्थापित विद्या गैस एजेंसी तथा अम्बिकापुर के रिंग रोड स्थित एजेंसी के डिपो में अधिकारियो की ड्यूटी लगा दी गई है।
जारी आदेशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महा प्रबंधक श्री अब्दुल शाकिर प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तकए प्रबंधक श्री एल पी गुप्ता साइन 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक एप्रबंधक श्री जीतेन्द्र कुमार तावड़े रात्रि 11 बजे से प्रातः 8 बजे तक गैस प्लान्ट नयनपुर में तथा अधीक्षक भू अभिलेख श्री अमित झा गैस डिपो में पूर्ण कालिक ड्यूटी करेंगे। ये अधिकारी जिला पंचयात के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में अपना दायित्व निर्वाहन करेंगे
Leave a reply