samvaad
छत्तीसगढ़

लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 4 लीटर महुआ शराब जप्त

लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 4 लीटर महुआ शराब जप्त
महफूज हैदर लखनपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम माजा राजाकटेल में बीते दिन मंगलवार को 4 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को लखनपुर-पुलिस ने पकड़ा जानकारी के मुताबिक परमानंद प्रजापति पिता जगन्नाथ प्रजापति 45 वर्ष निवासी माजा महुआ शराब को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा था। मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रगे हाथों पकड़ा और आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर रिहा किया। क्षेत्र के गांवों में अवैध महुआ शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है परन्तु अवैध कच्ची महुआ शराब के धंधे को रोक पाने में पुलिस महकमा नाकामयाब रही है। वहीं तारीफ इस बात का कि लखनपुर- पुलिस की 4 लीटर महुआ शराब जब्त किए जिसकी अनुमानित कीमत 800 सौ रूपए आंकी गई है। इस कार्यवाही के लिए लखनपुर पुलिस की जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी ।इतने बड़े कारवाही में नगर निरीक्षक शिशिर कांत सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, दिलसुख लकड़ा, विजय , नरसिंह नेताम, महिला आरक्षक सक्रिय रहे।

Leave a Reply