लखनपुर विकासखंड में मिले 47 कोरोना संक्रमित मरीज नोडल अधिकारी ने दी जानकारी
लखनपुर- इन दिनों क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की ग्राफ बढ़ने लगा है इसी कड़ी में
स्वास्थ्य अमला के द्वारा लखनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न स्थानों मैं 19 अप्रैल दिन सोमवार को 110 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जांच उपरांत ज प क्षेत्र के 47 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। कोरोना नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 110 लोगों का एंटीजन मेथड से सैंपल लिया गया कोरोना टेस्ट में नगर लखनपुर के वार्ड क्रमांक 2 में 1 वार्ड क्रमांक9 में 1 वार्ड क्रमांक 8 में 1 वार्ड क्रमांक 6 में 2 वार्ड क्रमांक11 में 2 तथा वार्ड क्रमांक 5 में 2 लोग कोरोना संक्रमित होने तस्दीक की गई है। इसी फेहरिस्त में ग्राम तूरना में 2 ग्राम जमगला में 6 ग्राम देवी टिकरा में 1 ग्राम जूनाडीह में 1 ग्राम तूरगा में 1 ग्राम लहपटरा में 1 ग्राम लोसगी में 2 ग्राम अमलभिठ्ठी में 2 ग्राम पतराटोली में 3 ग्राम पीपरखार में 1 ग्राम कुंवरपुर में 5 तथा ग्राम लटोरी में 1 संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दवा का वितरण कर उपचार शुरू किया गया है। वहीं 20 अप्रेल दिन मंगलवार को 151 लोगों का कोरोना जांच किया गया था जिसमें 20 लोगों को संक्रमित पाये जाने की पुष्टि की गई है ।उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड-19 के नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।
Leave a reply