लखनपुर महफूज हेदर :- क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए हैं। इसका असर गांव में दिखाई दे रही है। इसी बीच गांव में वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। ऐसे ही लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवरपुर में 18 व 19 दिनांक, दिन रविवार और सोमवार को180 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाएं है । इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच शांति पैकरा (चमन सिंह) का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सुपरवाइजर एम मुखर्जी, एनएम एन एक्का, आर एच ओ कामेश्वर पैकरा, एनएम सरस्वती, मितानिन ज्योति, मनिता, सुमित्रा ,हेमलता, सरिता, सुख्मनिया, इंद्रासो मानकुंवर तथा वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद्मावती,रामबाई , सकून सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।