अम्बिकापुर मेडिकल काॅलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि 5 दिन की हाॅस्पिटलाईजेशन तथा लक्षण रहित पाए जाने पर 02 महिला मरीजों को 5 अपै्रल को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 5 अपै्रल की स्थिति में 64 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है।
कोविड-19 वार्ड में 25 मरीज सिम्पटोमैटिक, 03 मरीज आइसीयू में, 10 मरीज को उच्च रक्तचाप, 08 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 09 मरीजों को मध्ुामेह तथा 16 मरीजों को आॅक्सीजन दिया जा रहा है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स. एवं ऑक्सीजन सेचुरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।
कोरोना को शिकस्त देकर 2 व्यक्ति लौटे घर कोविड अस्पताल में 64 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी
Leave a reply