samvaad
छत्तीसगढ़

अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोना का टीका अवश्य लगाएं- कलेक्टर

अम्बिकापुर 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को 1 अप्रैल से कोरोना का टीका लगना प्रारम्भ हो गया है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कोरोना संक्रमण से प्रतिरक्षा हेतु सभी पात्र लोगों को कोरोना का टीका लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोना का टीका नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अवश्य लगायें तथा कोरोना से बचाव और रोकथाम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अपने आस-पास के लोगो को टीका लगने की जानकारी देकर उन्हें भी टीका लगवाने हेतु प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply