samvaad
छत्तीसगढ़

सहकारी समितियों में निर्वाचन हेतु तिथि निर्धारित

अम्बिकापुर / जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित सरगुजा के प्रबंध संचालक ने बताया है कि जिला सहकारी यूनियन मर्यादित के अन्तर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के बोर्ड के निर्वाचन हेतु 11 पदों का आरक्षण करतें हुए निर्वाचन हेतु तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के बोर्ड के लिए 10 अप्रैल 2021 को नियोजन पत्र प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद 11 अप्रैल 2021 को नियोजन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के पश्चात् नियोजन पत्रों की वापसी तथा चुनाव के लिए योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों के अंतिम सूची का प्रकाशन कर उन्हें प्रतीक चिन्हों का आबंटन किया जाएगा। प्रतीक चिन्हों का आंबटन 12 अप्रैल को किया जाएगा। निर्वाचन के लिए आमसभा, मतदान एवं मतगणना 18 अप्रैल को होगा। निर्वाचन 14 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में होगा जिसमें प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अम्बिकापुर, दरिमा, परसा, धौरपुर, रघुनाथपुर, सीतापुर, बतौली, पेटला, कमलेश्वरपुर, लखनपुर, उदयपुर, केदमा, डांड़गांव एवं रीखी शामिल है।

Leave a Reply