samvaad
छत्तीसगढ़

शब-ए-बारात’’ में शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगी

’’

अम्बिकापुर /अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री ए एल ध्रुव द्वारा मुस्लिम समाज द्वारा 28 मार्च को आयोजित ’’शब-ए-बारात’’ एवं 29 मार्च को होली त्यौहार को ध्यान में रखकर सफल आयोजन एवं त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू की ड्यूटी सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार के लिए लगाई गई है। तहसीलदार अम्बिकापुर श्री ऋतु राज बिसेन की ड्यूटी ’’शब-ए-बारात’’ आयोजन स्थल, नायब तहसीलदार श्री के के वर्मा की ड्यूटी थाना कोतवाली क्षेत्र अम्बिकापुर, नायब तहसीलदार श्री मनीष सूर्यवंशी की ड्यूटी थाना क्षेत्र गांधीनगर एवं नायब तहसीलदार श्री अनिरूद्ध मिश्रा की ड्यूटी मणिपुर चैकी क्षेत्र के लिए लगाई गई है।

Leave a Reply