कोविड अस्पताल में 29 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी
अम्बिकापुर / मेडिकल काॅलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि 5 दिन की हाॅस्पीटालाईजेशन तथा लक्षण रहित पाए जाने पर 03 पुरूष मरीजों को 25 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 25 मार्च की स्थिति में 29 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है।
कोविड-19 वार्ड में 04 मरीज आइसीयू में, 05 मरीज को उच्च रक्तचाप, 03 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप तथा 04 मरीजों को आॅक्सीजन दिया जा रहा है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स. एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।