samvaad
छत्तीसगढ़

मिट्टी बांध उन्नयन एवं सुधार कार्य हेतु 67 लाख रूपए स्वीकृत

अम्बिकापुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन मद के तहत रघुनाथपुर कलस्टर अन्तर्गत ग्राम दर्रीडीह एवं सुमेरपुर में मिट्टी बांध उन्नयन एवं सुधार कार्य हेतु जलससांधन संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन अभियंता को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए 67 लाख 40 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृत दी है।
जारी आदेशानुसार लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सुमेरपुर ग्रमा दर्रीडीह में घुईनाला दर्रीडीह मिट्टी बांध का उन्नयन कार्य हेतु 34 लाख 89 हजार तथा सुमेरपुर में कछुआपानी मिट्टी बांध का सुधार कार्य हेतु 32 लाख 51 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य स्वीकृति दिनांक से एक माह के भीतर प्रारंभ होना आवश्यक है तथा कर्य 1 वर्ष के भीतर ंअनिवार्य रूप से पूर्ण कराना होगा। निर्माण कार्य अनुमोदित नक्शे व तकनीकी स्वीकृति तथा विभाग द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देश अनुसार पुरा किया जाएगा तथा सामग्री क्रय भंडार नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।

Leave a Reply