अम्बिकापुर /जिले के नवगठित 37 ग्राम पंचायतों के सामान्य प्रयोजन हेतु वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 14 लाख 76 हजार 300 रुपये का अनुदान राशि पंचायत संचालनालय द्वारा आवंटित किया गया है। आवंटन के विरुद्ध व्यय वित्तीय अधिकारों का प्रत्यायोजन पुस्तिका के भाग 1 एवं 2 में दिए गए अधिकारों के अंतर्गत किया जाएगा। किसी भी स्थिति में बजट आवंटन से अधिक व्यय अतिरिक्त आवंटन के प्रत्याशा में अधिक व्यय नही किया जाएगा। सामग्री क्रय करते समय भंडार क्रय नियमो का पालन करना जरूरी होगा। आवंटन का प्रयोग इसी वित्तीय वर्ष में करना होगा तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Leave a reply