samvaad
छत्तीसगढ़

फोटो प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणो ने किया अवलोकन

अम्बिकापुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखण्डों के बड़े हॉट-बाजारों में किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 मार्च को जनपद पंचायत के बतौली के कार्यालय परिसर में फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर लगाई गई। फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का अवलोकन विधिक साक्षरता षिविर में शामिल होने आए जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणो ने किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमनए संबल सहित अन्य प्रचार सामग्रियों का वितरण किया गया।
बतौली के जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुगिया मिंज, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता ने राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना को किसानो तथा पषुपालकों के लिए महत्वपूर्ण योजना बताया । इसके साथ ही छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य शासन की अन्य योजनाओं की भी सराहना की ।
उल्लेखनीय है कि छायाचित्र प्रदर्षनी के माध्यम से सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, बिजली बिल हाॅफ योजना, पीडीएस, नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना सहित राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को मिल रही है ।

Leave a Reply