samvaad
छत्तीसगढ़

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जनजातियो को दी गई विधिक एवं शासन की योजनाओं की जानकारी

अम्बिकापुर / भारत अमृत महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय तथा जनपद मुख्यालयों में विकासखण्ड स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समुदाय के लोगों को विधिक एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। शिविर में जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव एवं समाज प्रमुख उपस्थित हुए तथा जिला अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा किए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क उपचार और दवाई उपलब्ध कराया गया ।
शिविर में भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जातिए जनजाति एवं वनवासियों के एक्सेस टू जस्टिस के प्रयोजन के अंतर्गत ”कानून को जाने” नामक पुस्तिका का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी दी गई ताकि उन्हें शासन की योजनाओ का अधिकाधिक ज्ञान और लाभ हो सके। शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से जनजातियों के अधिकारों के संबंध में जनचेतना हेतु तैयार वीडियो, लघु फिल्म तथा पीपीटी प्रदर्शित किया गया ।

Leave a Reply