samvaad
छत्तीसगढ़

गोठानोें में वेटनरी क्लिनिक शुरू

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार गोठानों में मवेशिओं के लिए उपचार की सुविधा हेतु पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा वेटनरी क्लिनिक की शुरूआत अम्बिकापुर जनपद के आदर्श गोठान सरगवां में गुरूवार को किया गया ।
उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाए डाॅ. एनपी सिंह ने बताया कि गोठानो में शुरू किए गए वेटनरी क्लिनिक मेें पशुओं के इलाज के साथ ही कृत्रिम गर्भाधान , बधियाकरण एवं टेगिंग कार्य किया जा रहा है । इसके साथ ही गोठान आने वाले किसानो को पशुपालन को लाभ का व्यवसाय बनाने विशेष प्रशिक्षण एवं विभागीय योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी ।

Leave a Reply