दावा-आपत्ति 16 मार्च तक
अम्बिकापुर / राज्य शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं मे प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी । इस प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए है इच्छुक परीक्षार्थी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल या शासकीय वेबसाईट ूूूण्ेनतहनरंण्दपबण्पद पर देख सकते है । परीक्षा परिणाम के संबंध में 16 मार्च शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं । निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति के संबंध में अभ्यावेदन पर विचार नही किया जायेगा
जिले के 60 हजार से अधिक घरों में लगेंगे घरेलू नल कनेक्शन
अम्बिकापुर / जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो के 60 हजार 452 घरों में घरेलू नल कनेक्शन लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा 142 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि का अनुमोदन किया गया है। सदस्य सचिव एव कार्यपालन अभियंता जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलर आधारित 324, रेट्रोफिटिंग 59 एवं एकल 54 कुल 437 नलजल योजना स्वीकृत की गई है। इसमे सोलर पंप से 7 हजार 814 कनेक्शन, रेट्रोफिटिंग से 28 हजार 894 कनेक्शन एवं एकल से 23 हजार 744 घरेलु कनेक्शन लगाए जाएंगे।