अम्बिकापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के निर्देशानुसार 8 मार्च को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में जेल अधीक्षक की अध्यक्षता में जेल परिसर के महिला खण्ड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन ही नहीं बल्कि हमेशा मनाना चाहिए उन्हांेने कहा कि महिलाएं दुर्भाग्य से अपने को कमजोर समझती है । महिलाएं आज सभी क्षेत्र में सेवाए दे रही है, महिलाओं को अपनी भूमिका समझनी चाहिए व संकल्प लेकर हमेशा दूसरों के हित में कार्य करना चाहिए । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
Leave a reply