samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना को शिकस्त देकर 2 व्यक्ति लौटा घर कोविड अस्पताल में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर ध् मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि सरगुजा जिले के 60 वर्षीय महिला एवं 34 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 8 मार्च की स्थिति में 10 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 3 मरीजों को सिम्पटम हैं, भर्ती 1 मरीज को आई.सी.यु में एवं 02 मरीज को उच्च रक्तचाप, 2 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप तथा 02 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Leave a Reply