samvaad
छत्तीसगढ़

गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन हेतु सौंपे गये दायित्व


अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिला में गोधन न्याय योजनान्तर्गत जनपद पंचायतों में गोठान के माध्यम से वर्मी खाद तैयार करने के साथ उसका विक्रय करने तथा गोठानों के सतत् निरीक्षण किए जाने हेतु जिलें में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।
जारी आदेशानुसार उप संचालक कृषि श्री एम.आर. भगत, जिला नोडल अधिकारी गोधन न्याय योजना श्री यशपाल प्रेक्षा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक अम्बिकापुर श्री सुनील सिंह सोढी को राज्य कार्यालय से प्रतिमाह की 10 तारीख को चाही गई वित्तीय एवं भौतिक सत्यापन रिर्पोट तैयार करने हेतु फिल्ड वेरिफिकेशन रिर्पोट तैयान करना का दायित्व सौंगा गया है। इसके साथ ही उप संचालक कृषि श्री एम.आर. भगत एवं जिला नोडल अधिकारी गोधन न्याय योजना श्री यशपाल प्रेक्षा को जिन गौठानो ंमें वर्मी खाद नहीं बने है उनका निरीक्षण तथा समय-सीमा में खाद तैयार करने का दायित्व भी सौंपा गया है। इसीप्रकार जिला पंचायत के शिकायत समन्वयक श्री जितेन सरकार को जनपद पंचायतों से वर्मी खाद हेतु प्राप्त डिमांड अनुसार वर्मी खाद का शत प्रतिशत विक्रय करने संबंधी समस्त कार्य, ई-प्रबंधक श्री वैभव सिंह को गोधन न्याय योजनान्तर्गत गौठान नोडल सोसायटी पैक्स के लाॅग-इन की समस्या का निराकरण चिप्स से करने संबंधी समस्त कार्य। नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक मार्यादित अम्बिकापुर श्री पी.सी. गुप्ता को गोधन योजनान्तर्गत गोबर विक्रेताओं को लंबित एवं असफल भुगतान की प्रतिदिन रिर्पोटिंग जिला पंचायत को करने के साथ ही बैंक शाखा आईडी में गोठान एवं समूह बैंक को प्रोफिट शेयरिंग की एंट्री रिर्पोट तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply