अम्बिकापुर 2 मार्च 2021/ कोविड टीकाकरण के द्वितीय चरण के तहत बुजुर्गों तथा 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के व्यक्तियों के टीकाकरण दूसरे दिन मंगलवार को 8 केन्द्रों में 454हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61 बुजुर्ग तथा 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 3, पुलिस लाईन अस्पताल में 191 बुजुर्ग तथा 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 39 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बिकापुर में 41 बुजुर्ग एवं 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 6, एकता अस्पताल अम्बिकापुर 13 बुजुर्ग एवं 45 से 59 वर्ष आयु के 8, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपाट 13 बुजुर्ग एवं 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 18, उदयपुर में 2 बुजुर्ग, सीएससी सीतापुर में 24 बुजुर्ग एवं 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 14 व्यक्तियों तथा दरिमा में 21 बुजुर्ग एवं 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 1 हितग्राही का टीकाकरण किया गया है।Leave a reply