samvaad
छत्तीसगढ़

नैक में पंजीयन के लिए जरूरी नार्म्स को पूरा करें – कमिश्नर प्रचार्यो एवं सहायक प्रध्यापकों की बैठक सम्पन्न


अम्बिकापुर 2 मार्च 2021/ सरगुजा संभाग की कमिश्नर एवं संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय की कुलपति सुश्री जी. किण्डो की अध्यक्षता में आज यहां विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रचार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नैक में पंजीयन तथा महाविद्यालयीन परीक्षा एवं शोध केन्द्र स्थापना के संबंधम में विस्तार से चर्चा की गई। कमिश्नर सुश्री किण्डो ने कहा कि महाविद्यालयों को नैक की मान्यता दिलाने के लिए सभी नियम एवं शर्तों को पूरा कराएं इसके लिए 31 मार्च तक नैक के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। नैक कार्य को करने के लिए अतिथि शिक्षकों को जोड़े साथ ही महाविद्यालयों को भी नैक से जोड़ने के लिए समय-समय पर कार्यशाला का आयोजन करें।
सुश्री किण्डो ने कहा कि जिन महाविद्यालयों में शोध केन्द्र नहीं हैं वहां शोध केन्द्र की स्थापना के लिए आवेदन कराएं। इसके साथ ही ऐसे महाविद्यालय जहां एक से अधिक पी.जी. कोर्स है वहां स्नात्कोत्तर स्तर के अधार पर तथा जिस कॉलेज पी.जी. कोर्स नहीं है स्नातक स्तर के तर्ज पर महाविद्यालय का संचालन करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं के लिए आयुक्त सरगुजा को पत्र प्रेषित करें।
बताया गया कि संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय अंतर्गत 75 महाविद्यालय हैं जिनमें से 9 महाविद्यालय को ही नैक से मान्यता प्राप्त है। कुल सचिव ने बताया कि विशेष परीक्षा का आयोजन 10 से 15 मार्च तक ऑनलाईन के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाईन परीक्षा पश्चात् उत्तर पुस्तिका संबंधित महाविद्यालय में ही जमा करना अनिवार्य होगा।
बैठक में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के सचिव श्री विनोद एक्का, राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के प्रचार्य डॉ. एसके त्रिपाठी सहित संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रचार्य एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply