अम्बिकापुर 2 मार्च 2021/वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में 7 मार्च को जिला स्तरीय कार्यशाला सह उद्यम समागम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का शुभारंभ इस दिन पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर सरगुजा सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाने का आग्रह किया है।
संचालक उद्योग संचालनालय श्री अनिल टुटेजा ने बताया है कि जिला स्तरीय उद्यम समागम कार्यशाला के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रहेंगे। कार्यशाला के अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा करेंगे। इस कार्यशाला में स्कूल शिक्षा, आदिम जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य, योजना, आर्थिक सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत विशिष्ट अतिथि रहेंगे। Leave a reply