अम्बिकापुर / महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि साहित्य , संस्कृति, शिक्षा, समाज सेवा, महिलाओं एवं विशेषकर संवदेशील और पिछडे़ क्षेत्रों के महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को उनके द्वारा किये गऐ उत्कृष्ट कार्य हेतु इस वर्ष 8 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर सम्मान प्रदाय किया जाएगा। निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सम्मान के लिए योग्यता रखने वाली महिलाओं की प्रस्ताव 1 मार्च 2021 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Leave a reply