अम्बिकापुर / सरगुजा संभाग की कमिश्नर सुश्री जी. किण्डो के आतिथ्य में केन्द्रीय जेल के महिला वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुशी जतायी की महिलाएं कौशल विकास से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने बंदियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा जेल सजा कम बल्कि सुधार गृह अधिक लगता है। कमिश्नर ने केन्द्रीय जेल की साफ-सफाई, भोजनालय, उद्योग शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए जेल अधिकारियों एवं कर्मचारी प्रशंसा की। जेल के पुस्तकालय में अच्छी-अच्छी पुस्तकों को देखकर प्रतिदिन ज्ञानार्जन करने की समझाईश दी। जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर बन्दियों एवं जेल कर्मियों को शुभकामनाएं दी। अंधकार से प्रकाश की ओर अज्ञानता से ज्ञानता की ओर जीवन में रतनात्मक कार्यों से आत्म सुधार करने की समझाईश दी गई। कल्याण अधिकारी द्वारा जेल की कार्य योजना एवं सुधारात्मक कार्यों की जानकारी दी गई।
Leave a reply