अम्बिकापुर / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया है कि सरगुजा जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण का मामला सामने आया है। इसके रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय रैपिड रैस्पोंस टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया है कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो में पक्षियों के किलिंग डिस्पोजल एवं डिसइन्फेक्शन के लिए रैपिड रैस्पोंस टीम बनाया गया है। इसमें शासकीय सूकल पालन प्रक्षेत्र के पशुपालन सहायक सर्जन को नोडल अधिकारी का दायित्व डॉ. ए.एल सिंह को सौंपा गया है। इसके अलावा कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र अम्बिकापुर के पशुपालन सहायक सर्जन डॉ. सी.के. मिश्रा, पशु चिकित्सा सेवाएं के पशुपालन सहायक सर्जन डॉ. एस.एस. सेंगर, शासकीय सूकल पालन प्रक्षेत्र के ए.व्ही.एफ.ओ. श्री जे.पी. दुबे व श्री नेहरू राम, शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र की ए.व्ही.एफ.ओ. श्रीमती गीता सिदार, परिचारक श्री रामकुमार सहित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो के 5 मजदूरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो के 1 किलोमीटर की परिधि के समस्त पक्षियों के किलिंग डिस्पोजल एवं डिसइन्फेक्शन के लिए भी रैपिड रैस्पोंस टीम बनाया गया है। इसमें 5-5 अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी परिचारक व 1-1 मजदूर को दायित्व सौंपा गया है। इस टीम में डॉ. पी.एल. सोरी को नोडल अधिकारी, पवन सिंह को सहायक नोडल अधिकारी व घासीराम को परिचारक बनाया गया है। डॉ. विशाल जायसवाल को नोडल अधिकारी, श्री अमृत पैकरा को सहायक नोडल अधिकारी व श्री अशोक यादव को परिचारक का दायित्व सौंपा गया है। डॉ. रूपेश सिंह नोडल अधिकारी, अशोक चौहान को सहायक नोडल अधिकारी व श्री भोलाराम को सहायक बनाया गया है। डॉ. अनिल चौहान को नोडल अधिकारी, श्री मनोज नाग को सहायक नोडल अधिकारी, श्री कवल साय को सहायक (परिचारक), डॉ. विशाल बंसल को नोडल अधिकारी, श्री रविकान्त ताम्रकार को सहायक नोडल अधिकारी व श्री ठुनमुन राम को सहायक बनाया गया है। शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो के 1 किलोमीटर परिधि के अंतर्गत सभी प्रकार के पक्षियों के लिए रैपिड रैस्पोंस टीम बनाया गया है। डॉ. तनवीर अहमद को नोडल अधिकारी व श्री एम.एल स्वर्णकार, श्री उमेश कुशवाहा व श्री के.एल सिदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
Leave a reply