samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल आज करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

हितग्राहियों को सामग्री वितरण, गोठान कलेण्डर का विमोचन तथा सरगुजा हनी ब्राण्ड का शुभारंभ

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैनपाट महोत्सव का 3 दिवसीय आयोजन 12 फरवरी से 14 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल 12 फरवरी 2021 को मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण गोठान कलेण्डर का विमोचन, सरगुजा हनी ब्राण्ड का शुभारंभ तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह में नवदम्पत्तियों को आर्शीवाद प्रदान करेंगे। समारोह नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की अध्यक्षता तथा खाद्य योजना आर्थिक सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, जनजातीय मामले के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, स्कूल शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राज्यसभा सांसद श्री राम विचार नेताम, संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिंतामणी महाराज, संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारस नाथ राजवाड़े, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ वनौषधि पादप विकास बोर्ड श्री बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्यवन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह, पाल विधायक श्री वृहस्पति सिंह, पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, कुनकुरी विधायक श्री यूडी मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय कुमार भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, जनपद पंचायत मैनपाट की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस्स, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आशा अटल यादव एवं ग्राम पंचायत रोपाखार की सरपंच श्रीमती सविता मांझी की विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगी।  

Leave a Reply