samvaad
छत्तीसगढ़

महोत्सव स्थल में चट्टानें भी बढ़ाएंगे शोभा स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा जौहर दिखाने का अवसर

अम्बिकापुर / मैनपाट महोत्सव में सड़क किनारे के दिवारों में उकेरी गई आकर्षक चित्रकारी के साथ ही महोत्सव स्थल पर स्थित चट्टानों में की गई रंग-रोगन भी महोत्सव की खुबसूरती बढ़ाएंगे। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में मैनपाट महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। मेला स्थल पर मुख्यमंच निर्माण के साथ ही डोम, स्टाल, फूडजोन, मेला, एडवेंचर स्पोटर्स की तैयारियां की जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाहर से आने वाले प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही सरगुजा के स्थानीय कलाकारों को भी कला का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। स्थानीय कलाकारो  के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रस्तुत किया जाएगा। 12 फरवरी 2021 को श्री प्रशांत नीरज ठाकुर द्वारा देशभक्ति गीत, श्रीमती ललिता सिंह एवं साथी अम्बिकापुर द्वारा गायन, ओमकार कश्यप द्वारा गीत, वसीम कुरैशी सीतापुर द्वारा गायन, सुरेश कुमार मैनपाट द्वारा गायन, दीपाली भगत अम्बिकापुर द्वारा कत्थक नृत्य, बबिता विश्वास अम्बिकापुर द्वारा आर्केस्टा, प्रथम गुप्ता द्वारा गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इसीप्रकार 13 फरवरी को अंकित गुप्ता मैनपाट, मनीष यादव मैनपाट एवं दीपांजलि सोनी अम्बिकापुर द्वारा गायन, मीरा किन्नर अम्बिकापुर द्वारा ओडिसी नृत्य, अमन दीप गरूण द बैंड अम्बिकापुर द्वारा गायन एवं संगीत तथा ओम म्यूजिकल आर्केस्टा बासेन बतौली के द्वारा आर्केस्टा तथा 14 फरवरी को प्रियांशु मिश्रा बतौली, अंतरा मिश्रा व अनन्या मिश्रा सीतापुर, कुमारी अंशिका सिन्हा अम्बिकापुर, दीपिका भगत, प्रियांशु मिश्रा बतौली एवं ओम अग्रहरि बैकुंठपुर द्वारा गायन, कृष्णा यादव मैनपाट द्वारा भोजपुरी गीत, दीपक एवं साथी बैंड सीतापुर द्वारा गीत, सुश्री ऋचा शर्मा द्वारा कत्थक तथा शिम्पी गुप्ता उदयपुर द्वारा डांस प्रस्तुत किया जाएगा। 

Leave a Reply