अम्बिकापुर / नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं स्थलों पर डिजीटल स्क्रीन डिस्प्ले लगाएं जाएंगे जिनमें नगर निगम एवं जनहित से संबंधित शासन की योजनाओं एवं निर्देशो का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। डिजीटन स्क्रीन डिस्प्ले संचालन हेतु 11 फरवरी 2021 तक आमंत्रित किए गए हैं।
निगम आयुक्त ने बताया है कि प्रतीक्षा बस स्टैण्ड परिसर, डाटा सेन्टर भवन, लरंग साय चौक, महाराणा प्रताप चौक, सद्भावना चौक, घड़ी चौक, अम्बेडकर चौक, पुराना बस स्टैण्ड एवं महामाया चौक में डिजीटल स्क्रीन प्रदर्शित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए केदारपुर स्थित प्रशासनिक भवन के राजस्व शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है। Leave a reply