अम्बिकापुर /संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ पी.एस. सिसोदिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा संभाग के अंतर्गत कार्यरत महिला तथा पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सहायक ग्रेड-2 संवर्गीय, स्टाफ नर्स (परिचारिका) के पद पर विभागीय पदोन्नति हेतु वरिष्ठता के आधार पर अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। वरिष्ठता सूची के संबंध में किसी प्रकार की दावा त्रुटि या आपत्ति होने पर 15 फरवरी सायं 5ः30 बजे तक सत्यापित प्रमाण पत्रों के साथ अपना दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित समय तथा तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठता सूची का अवलोकन संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अंबिकापुर के सूचना पटल तथा वेबसाइट www-surguja.gov.in पर किया जा सकता है।Leave a reply