samvaad
छत्तीसगढ़

वन अधिकार समिति द्वारा की गई 7 गावों के 591 दावाकर्ताओं की सुनवाई

अम्बिकापुर / जिला स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा स्वप्रेरणा से निरस्त दावों की सुनवाई के ग्वारहवें दिन विकासखण्ड उदयपुर के अंतर्गत आने वाले 7 ग्रामों के 591 दावाकर्ताओं की सुनवाई की गई। विभाग द्वारा 1216 दावाकर्ताओं को सुनवाई हेतु आहूत किया गया था, जिसमें 591 दावाकर्ता उपस्थित हुए एवं 255 दावाकर्ताओं द्वारा दावा के समर्थन में दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि 2 फरवरी 2021 को लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम चांदो, इरगवां, जमगवां, कुसू, लब्जी, लोसंगी, मुकुन्दपुर, पटकुरा, पोतका, प्रतापपुर, पुटा, तुनगुरी एवं तुरना के 1183 दावाकर्ताओं की सुनवाई होगी।

Leave a Reply