अम्बिकापुर / नगर निगम अंबिकापुर के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के लिए 8 फरवरी 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी श्री रविंद्र सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 4 मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 4, गोधनपुर वार्ड क्रमांक 5, वीर सावरकर वार्ड क्रमांक 7, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 9, मंगल पांडे वार्ड क्रमांक 13, शहीद चंद्रशेखर वार्ड क्रमांक 16, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20, लरंग साय वार्ड क्रमांक 23, रफी अहमद किदवई वार्ड क्रमांक 39, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 45, संत गहिरा गुरु वार्ड क्रमांक 46 तथा गंगापुर वार्ड क्रमांक 47 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।Leave a reply