samvaad
छत्तीसगढ़

जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर /आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि जवाहर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत् विद्यार्थी प्रवेश हेतु 19 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्र छात्र एवं छात्राओं को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 7 मार्च 2021 को समय दोपहर 12 से 2 बजे तक जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
विद्यार्थी अध्ययनरत विद्यालय के प्रधान पाठक से आवेदन पत्र अग्रेषित कराकर संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं मण्डल संयोजक, सहायक आयुक्त कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का नमूना प्रत्येक विकासखण्ड कार्यालय एवं मण्डल संयोजक एवं सहायक आयुक्त कार्यालय अम्बिकापुर में उपलब्ध है। योजना के संबंध में विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ट्राईबल.सीजी.जीओव्ही.इन पर उपलब्ध है।
प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही आवश्यक अहर्ता में छात्र छत्तीसगढ़ राज्य में मान्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो, छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त शाला से कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौंथी की परीक्षा 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो, पालक की आय समस्त स्त्रोतो से वार्षिक आय रूपये 2.50 लाख से अधिक न हो। निर्धारित प्रपत्र में पालक का स्वघोषणा पत्र होना चाहिए। पालकों की सहमति एवं आयकर दाता न होने का प्रमाण-पत्र, संस्था से ग्रामीण अंचल में होने का प्रमाण संबंधी जानकारी, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में ही अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजनान्तर्गत आवेदन कर सकेंगे। 

Leave a Reply