samvaad
छत्तीसगढ़

संभाग आयुक्त कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

अम्बिकापुर / 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग के आयुक्त सुश्री जिनेविवा किण्डो ने 26 जनवरी को प्रातः 7ः30 बजे कमिश्नर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का भली-भांति उपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा। इस अवसर पर उपायुक्त विकास श्री महावीर राम सहित कमिष्नर कार्यालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply