samvaad
छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

अम्बिकापुर / 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने 26 जनवरी को कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री झा ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के अथक परिश्रम और बलिदान से हमे तिरंगा के नीचे खड़े होने का अवसर मिला है। यह हमे सतत याद दिलाता है कि इस झंडे के लिए क्या कीमत चुकानी पड़ी है। सही मायने में देश भक्ति तब होगी जब हम अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग हर दिन एक बड़ा काम कर सकते हैं। किसी दिन किसी पीड़ित, दुःखी का काम करते हैं तो वह बड़ा काम होता है। उन्होंने कहा कि अच्छा काम शुरू करने का संकल्प लें। मनोबल ऊंचा रखें और चुनौती का सामना करें। सरगुजा जिले को विकास के मार्ग पर आगे ले जाएं।
जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान लागू होने और देश के प्रति हमारे कर्तव्य का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि संविधान में हमारे अधिकार के साथ ही कर्तव्य का भी उल्लेख है जिसे हमेशा याद रखना चाहिये। उन्होंने कहा कि जात-पात, धर्म-वर्ग को छोड़कर भाईचारे को बढ़ावा देने का काम करना चाहिए।
इस दौरान कलेक्टर श्री झा को भू अभिलेख के ड्राफ्ट्समैन श्री अरविंद तिरोले के द्वारा बनाये गए भारत के राष्ट्रीय चिन्ह, स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री एएल ध्रुव, श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम श्री अजय त्रिपाठी सहित अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply