samvaad
छत्तीसगढ़

आई.टी.आई. में प्रायोगिक परीक्षक हेतु होगा ऑनलाईन पंजीयन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 जनवरी तक

अम्बिकापुर 14 जनवरी 2021/ छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में क्राफ्टसमेन ट्रेनिंग स्कीम के तहत अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा हो रही है। इसके लिए प्रायोगिक परीक्षक हेतु इच्छुक आवेदकों को ऑनलाईन पंजीयन 20 जनवरी 2021 तक करना होगा। पंजीकृत प्रायोगिक परीक्षकों को पत्रता एवं आवश्यकतानुसार प्रायोगिक परीक्षक नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए प्रति प्रशिक्षणार्थी 75 रूपए की दर से मानदेय देय होगा। प्रायोगिक परीक्षा हेतु जिले के अंतर्गत संचालित आई.टी.आई. की व्यवसायवार जानकारी एनसीव्हीटी एमआईएस पोर्टल के होमपेज पर देखा जा सकता है। 

Leave a Reply