अम्बिकापुर/ पढ़ना लिखना अभियान के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक श्री डी राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में स्वान में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत लगभग 51 ग्राम पंचायत तथा 18 नगरीय निकाय में साक्षरता की कक्षाएं संचालित की जाएगी। पढ़ना लिखना अभियान के नोडल अधिकारी श्री प्रशांत कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षक मण्डल की ओर से निधी अग्रवाल ने प्रशिक्षण से अपेक्षा पर चर्चा एवं सुझाव दिया। इस अवसर पर वातावरण निर्माण, 8 स्वयंसेवकों की भूमिका, प्रौढ़ मनोविज्ञान, कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्रदान की। डॉक्टर मंजीत कौर ने व्यवस्थित प्रशिक्षण के तरीके, श्री विनय शील ने वातावरण निर्माण का कार्यक्रम मे महत्व, श्री चुन्नी लाल शर्मा के द्वारा स्वयंसेवकों के दायित्व, श्रीमती धारा यादव के द्वारा प्रौढ़ मनोविज्ञान श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा कर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गई। वेबिनार में आईपीसीएल पद्धति से पठन पाठन गतिविधि आधारित रोल प्ले के माध्यम से तथा गीत संगीत के माध्यम से कक्षा संचालित करने हेतु स्वयंसेवकों को प्रेरित करने प्रशिक्षित किया गया।
वेबिनार में सरगुजा जिले से जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, एससीईआरटी के श्री करमन खटकर, श्री के के सोनी, श्री दिनेश टांक तथा सभी ब्लॉक के ब्लॉक परियोजना अधिकारी व कुशल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। Leave a reply